Mulayam Singh Yadav Biography in hind मुलायम सिंह यादव की जीवन परिचय

by | Oct 11, 2022 | Politics | 0 comments

Mulayam Singh Yadav समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गाँव (उत्तरप्रदेश) में हुआ था। इनके पिता का नाम सुघर सिंह यादव व माता का नाम मूर्ति देवी था। ये एक किसान परिवार से सम्बन्ध रखते हैं। मुलायम सिंह यादव पाँच भाई-बहनों में दुसरे नंबर पर आते हैं। इनके सबसे बड़े भाई का नाम रतन सिंह है और छोटों का नाम क्रमशः अभयराम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव, राजपाल सिंह और कमला देवी है। इनके चचेरे भाई का नाम रामगोपाल यादव है जो कि पेशे से प्रोफेसर हैं।

Mulayam Singh Yadav
Mulayam Singh Yadav

Mulayam Singh Yadav मुलायम सिंह यादव जी के पिता इन्हे पहलवान बनाना चाहते थे। पहलवानी में मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनितिक गुरु चौधरी नत्थूसिंह को मैनपुरी में चल रही एक प्रतियोगिता में प्रभावित कर दिया। जिसके बाद उन्होंने नत्थूसिंह के विधानसभा क्षेत्र जसवंत नगर से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया।

Table of Contents

Mulayam Singh Yadav Biography मुलायम सिंह यादव की जीवनी 

1. नाममुलायम सिंह यादव
2. जन्मतिथि22 नवम्बर 1939
4. जन्मस्थानगाँव-सैफई, जिला-इटावा (उत्तर प्रदेश)
5. माता का नाममूर्ति देवी
6. पिता का नामस्वर्गीय सुघर सिंह
7. भाई-बहिन राम गोपाल यादव,
अभय राम सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव,
रतन सिंह यादव और कमला देवी यादव,शिव पाल सिंह यादव,
8. पत्नी का नामपहली पत्नी मालती देवी
वर्तमान पत्नी साधना गुप्ता
9. बेटे का नामअखिलेश यादव (राजनेता)
प्रतीक यादव (व्यवसायी)
10. पार्टी का नामसमाजवादी पार्टी
11. शैक्षिक योग्यताB.A राजनीति शास्त्र (इटावा)
M.A राजनीति शास्त्र (आगरा विश्वविद्यालय)
12. मृत्यु 10 अक्टूबर 2022
13. आयु (मृत्यु के समय)82 वर्ष
14. शादियां कीदो, मालती देवी ,साधना गुप्ता
Mulayam Singh Yadav

Mulayam Singh Yadav Educational Qualification मुलायम सिंह यादव की शैक्षिक योग्यता

Mulayam Singh Yadav मुलायम सिंह यादव की प्राथमिक शिक्षा उनके गाँव सैफई में रहकर ही हुई थी। उन्होंने बी.ए.(स्नातक) की डिग्री के.के कॉलेज इटावा से किया है इन्होने एम.ए राजनीतिक शास्त्र से पूरा किया। इसके बाद मुलायम सिंह यादव ने प्रोफेसर के रूप में भी कार्य किया और छात्रों को पढ़ना शुरू कर दिया।प्रवक्ता के पद पर कार्यरत होने के साथ-साथ वे राजनीति में अधिक सक्रीय रहने लगे जिसके कारण उन्हें त्यागपत्र देना पड़ा। अब वे पूरी तरह से राजनीति में ही शामिल हो चुके थे।

https://twitter.com/mulayamyadav?lang=en

Mulayam Singh Yadav (Awards and Honors) पुरस्कार एवं सम्मान

Mulayam Singh Yadav मुलायम सिंह यादव को वर्ष 2012 में लन्दन में ‘अंतराष्ट्रीय जूरी पुरस्कार‘ से सम्मानित किया था |इन्होने राजनीति क्षेत्र में लोगों को जोड़ने और साथ में भाईचारा पैदा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इनमें लोगों के प्रति भाईचारे की भावना पैदा करना और पीड़ितों को न्याय दिलाने की एक विशेष योग्यता है और इन्होने कई विश्वविद्यालय में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है|

Mulayam Singh Yadav का पारिवारिक जीवन

Mulayam Singh Yadav मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां की थी। इन्होने पहली शादी 18 वर्ष की उम्र में की। इनकी पहली पत्नी का नाम मालती देवी था|जिनसे इन्होने 1957 में शादी की और बेटे अखिलेश यादव को जन्म दिया था | पत्नी मालती देवी की लम्बे समय से बीमारी के चलते 2003 में मृत्यु हो गई थी | दूसरी शादी इन्होने अपनी पार्टी की कार्यकर्ता साधना गुप्ता से की उसी वर्ष 2003 में की थी।  लेकिन बीमारी के चलते साधना गुप्ता की भी 62 वर्ष में मृत्यु हो गई

Mulayam-Singh-Yadav
Mulayam Singh Yadav

Mulayam Singh Yadav (Political Career) का राजनीतिक करियर 

  1. मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 1960 में राजनीति के शामिल हुए और पहली बार 1967 में पहली बार विधानसभा में विधानसभा के रूप में चुने गए और 1967 से लेकर 1996 तक 8 बार विधायक रहे।
  2. 1975 में जब इंदिरा गाँधी सरकार द्वारा आपातकाल लगाया गया ता उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और 19 महीने तक हिरासत में रखा।
  3. 1977 में उन्हें राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया और 1980 में उन्हें उत्तरप्रदेश में लोक दल का अध्यक्ष बनाया गया जिसे बाद में जनता दल में बदल दिया गया।
  4. वर्ष 1982 से 1987 तक वे विधानसभा सदस्य रहे।
  5. वर्ष 2003 में भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से मुलायम सिंह तीसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री नियुक्त हुए।
  6. मुलायम सिंह यादव केंद्र में रक्षा मंत्री के रूप में मैं कार्य कर चुके हैं।
  7. मुलायम सिंह अपने जीवन के अंत तक सदन में अटल रहे लेकिन 2012 के यूपी के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बड़ी जीत मिली जिसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी का पूरा जिम्मा अपने बेटे अखिलेश यादव को सौंप दिया।
Mulayam Singh Yadav

Mulayam Singh Yadav मुलायम सिंह यादव से जुड़े विवाद

  1. मुलायम सिंह जी पर वर्ष 2007 में सीबीआई द्वारा आय से अधिक सम्पति रखने का मामला दर्ज किया गया था। सीबीआई द्वारा कहा गया कि मुलायम सिंह और उनके बेटे अखिलेश की आय में वर्ष 1997 से अब तक 100 करोड़ रूपये की वृद्धि हुई है।
  2. वर्ष 2019 में सीबीआई द्वारा मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया, क्योंकि उनके खिलाफ किसी भी प्रकार का सबूत नहीं मिला।

Mulayam Singh Yadav मुलायम सिंह यादव के माता-पिता का नाम

मुलायम सिंह यादव के पिता का नाम स्वर्गीय सुघर सिंह और माता का नाम मूर्ति देवी था।

1. मुलायम सिंह यादव का जन्म कहाँ और कब हुआ था ?

Ans .मुकायाम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गाँव (उत्तरप्रदेश) में हुआ था।

2. मुलायम सिंह यादव का निधन कब और कहाँ हुआ ?

Ans. मुलायम सिंह यादव 10 अक्टूबर 2022 को मेदांता अस्पताल (गुरुग्राम) में हुआ।

3. मुलायम सिंह यादव की पत्नी का नाम क्या है ?

Ans. मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी का नाम मालती देवी और दूसरी पत्नी का नाम साधना गुप्ता है।

4. मुलायम सिंह यादव कितनी बार उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री बने?

Ans. मुलायम सिंह यादव 3 बार उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री के पद पर रह चुके हैं ।
पहली बार – 1989, दूसरी बार – 1993, तीसरी बार – 2003 में।

5. मुलायम सिंह यादव रक्षा मंत्री के पद पर कब रहे ?

Ans. मुलायम सिंह यादव रक्षा मंत्री के पद पर वर्ष 1996 में रहे।

6. मुलायम सिंह यादव के कितने बेटे हैं ?

mulayam-singh-yadav-3

Ans. मुलायम सिंह यादव के दो बेटे हैं, अखिलेश यादव, प्रतीक यादव।

7. मुलायम सिंह यादव के माता-पिता का नाम क्या था ?

Ans. मुलायम सिंह यादव के पिता का नाम स्वर्गीय सुघर सिंह और माता का नाम मूर्ति देवी था।

अन्य पढ़े

Narendra Modi Biography in Hindi