Gautam Adani: गौतम अडानी के फर्श से अर्श तक का सफर नामा 2022 में

by | Sep 5, 2022 | Business | 0 comments

Gautam Adani : गौतम अडानी एक भारतीय अरबपति उद्योगपति में से दुनिया के 3 सबसे अमीर व्यक्तियों बन चुके है

Gautam Adani

Gautam Adani: जन्म अहमदाबाद के निम्न मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था और वे कुल सात भाई-बहन थे। पढ़ाई लिखाई करने से पहले रोजी-रोटी का सवाल आ गया। नतीजा यह हुआ कि कॉलेज की पढ़ाई के बाद उन्होंने गुजरात यूनिवर्सिटी में बीकॉम में एडमिशन तो ले लिया, लेकिन पढ़ाई आगे बढ़ नहीं पाई।

बात सन् 1980 के दशक की है। उस वक्त अडानी अपने अहमदाबाद शहर में बचपन के साथी मलय महादेविया के स्कूटर पर पीछे बैठे लोगों को दिख जाया करते थे। इस दोस्ती की एक खास वजह अडानी को कमजोर लेकिन महादेविया की अच्छी इंग्लिश भी रही। बाद में महादेविया उनके बिजनेस पार्टनर हो गए।

बात सन् 1980 के दशक की है। उस वक्त अडानी अपने अहमदाबाद शहर में बचपन के साथी मलय महादेविया के स्कूटर पर पीछे बैठे लोगों को दिख जाया करते थे। इस दोस्ती की एक खास वजह अडानी को कमजोर लेकिन महादेविया की अच्छी इंग्लिश भी रही। बाद में महादेविया उनके बिजनेस पार्टनर हो गए।

Gautam Adani भारतीय उद्यमी और स्वयं निर्मित 

गौतम अदाणी एक भारतीय उद्यमी और स्वयं निर्मित अरबपति है जो अदानी समूह के अध्यक्ष हैं। अदानी समूह कोयला व्यापार, कोयला खनन, तेल एवं गैस खोज, बंदरगाहों, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक, बिजली उत्पादन एवं पारेषण और गैस वितरण में फैले कारोबार को सम्भालने वाला विश्व स्तर का एकीकृत बुनियादी ढ़ाँचा है।

33 वर्षों के व्यापार अनुभव के के साथ, गौतम अदाणी प्रथम पीढ़ी के उद्यमी हैं जिन्होंने अपेक्षाकृत लघु समय में $8 अरब का पेशेवर कारोबारी साम्राज्य आदानी समूह का नेतृत्व करने वाले एक मामूली पृष्ठभूमि के व्यक्ति हैं। उन्हें व्यापार-परिवहन एवं परिवहन सम्बंधी बुनियादी ढांचे के विकास के लिए विश्व भर के 100 सबसे प्रभावशाली व्यवसायियों में गिना जाता है।

Gautam-Adani

Gautam Adani (गौतम अदाणी) संपत्ति

इस वक्त वह लगभग दस अरब डॉलर की संपत्ति के स्वामी हैं। उनके पास देश की सबसे बड़ी एक्सपोर्ट कंपनी है। उन्होंने खुद का बीचक्रॉफ्ट जेट 2005 में और हॉकर जेट 2008 में खरीदा था। उनको यह सब महज साढ़े तीन दशक में हासिल हुआ है। अडानी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश में 35 हजार करोड़ के निवेश का एलान किया है। उनकी पत्नी प्रीति पेशे से डेंटिस्ट हैं और अडानी फाउंडेशन की हेड भी। उनके दो पुत्र करण और जीत हैं।

        देश के बाहर भी कई मोरचों पर उनके सामने कठिन हालात आज भी बने हुए हैं। उनको ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में सबसे बड़ी करीब 16.6 अरब डॉलर की लागत वाली कोयला खदान से खनन का अवसर मिला, जिसके लिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया सरकार ने लगभग एक अरब डॉलर का कर्ज भी दिया लेकिन प्रोजेक्ट विवादों में आ गया।

         ऑस्ट्रेलिया के पर्यावरणवादी कहने लगे कि ये प्रोजेक्ट पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है। इस प्रोजेक्ट पर केंद्रित विवाद आज भी थमा नहीं है। इसी तरह मध्य प्रदेश में उनका एक हीरा खदान का प्रोजेक्ट भी आजकल मीडिया की सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि अडानी ग्रुप और अरबपति अनिल अग्रवाल के नियंत्रण वाले वेदांता रिसोर्सेज ग्रुप मिलकर 59 हजार करोड़ के डायमंड प्रोजेक्ट के लिए बिड लगाने वाले हैं।

Gautam Adani कितनी हो गई संपत्ति

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक 60 साल के अडानी की नेटवर्थ 137.4 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 60.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वह फरवरी में मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे बड़े रईस बने थे। अप्रैल में उनकी नेटवर्थ 100 अरब डॉलर को पार कर गई और पिछले महीने वह माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के बिल गेट्स (Bill Gates) को पछाड़कर दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंचे थे। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और चीन के जैक मा (Jack Ma) कभी अमीरों की लिस्ट में इतना आगे नहीं पहुंच पाए। मुकेश अंबानी एक बार दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंचे थे। लेकिन अडानी उनसे एक कदम आगे निकल गए हैं।

Tweets by gautam_adani

Gautam Adani फैल रहा है अडानी का कारोबार

हाल के वर्षों में अडानी ने अपने कारोबार को काफी फैलाया है। उन्होंने डायमंड ट्रेडिंग (Diamond Trading) से अपना कारोबार शुरू किया था लेकिन फिर कोयले के बिजनस (Coal Business) से जुड़ गए। आज उनका ग्रुप कोल से लेकर पोर्ट्स, मीडिया, सीमेंट, एलुमिना और डेटा सेंटर तक के कारोबार में है। अडानी ग्रुप मार्केट कैप (Adani Group Market Cap) के हिसाब से देश का दूसरा सबसे बड़ा ग्रुप बन गया है। यह ग्रुप देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर पोर्ट और एयरपोर्ट ऑपरेटर है। साथ ही सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (City Gas Distribution) और कोल माइनिंग में भी यह पहले नंबर पर है। अडानी ग्रुप ने ग्रीन एनर्जी पर 70 अरब डॉलर निवेश की भी घोषणा की है।

Gautam Adani रॉकेट की स्पीड से बढ़ी दौलत

अडानी ग्रुप के कुछ शेयरों में 2020 के बाद 1000 फीसदी तक तेजी आई है। इसकी बदौलत अडानी की नेटवर्थ रॉकेट की स्पीड से बढ़ी। सोमवार को उनकी नेटवर्थ 1.12 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 137 अरब डॉलर के ऊपर पहुंच गई। दूसरी ओर फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट की नेटवर्थ 1.37 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 136 अरब डॉलर रह गई। मुकेश अंबानी 91.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में मात्र 1.96 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। मस्क 251 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले और बेजोस 152 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

Gautam Adani दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स

Gautam Adani अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने फ्रांस के दिग्गज कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट (Bernard Arnault) को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अब टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) और ऐमजॉन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ही उनसे आगे रह गए हैं। अडानी यह मुकाम हासिल करने वाले एशिया के पहले शख्स हैं।

नामगौतम शांतिलाल अडानी
जन्म24 जून 1962, अहमदाबाद (गुजरात)
माता-पिता का नामशांतिलाल अडानी (पिता) और शांताबेन अडानी (माता)
शिक्षा कहां से की प्राप्तसेठ चिमनलाल नागिदास विधालय, गुजरात विश्वविघालय
जीवनसाथीप्रीति अडानी
बेटाजीत और करन अडानी
पेशाभारत के सफल उघोगपति
नेटवर्थ6.63 लाख करोड़ रुपये
पुरस्कारपद्मा विभूषण (2008) और ओबीई (2009)
शिक्षा योग्यतावाणिज्य विषय
नागरिकताभारतीय
Gautam Adani

हमारी साइट विजिट करने के लिए यहाँ क्लिक करे `

Q : गौतम अडानी किस चीज का बिजनेस करते हैं?

Ans : अडानी ग्रुप कोयला, पावर, लॉजिस्टिक्स, रियल एस्टेट, एग्रो प्रोडक्ट्स, ऑयल और गैस जैसी फील्ड में काम करता है।

Q : गौतम अडानी की कितने कंपनी हैं?

Ans : अडानी ग्रुप की इस समय तीन कंपनियां हैं। अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी टोटल और अडानी ट्रांसमिशन।

Q : गौतम अडानी की कुल संपत्ति कितनी है?

Ans : गौतम अडानी की कुल संपत्ति 91.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

Q : देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में से इस समय कौन है?

Ans : गौतम अडानी इस समय देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं।

Q : गौतम अडानी के कितन बच्चे है?

Ans : गौतम अडानी के दो बेटे हैं करण अडानी और जीत अडानी।

Narendra Modi Biography in Hindi जानिए नरेंद्र मोदी जी के बारे में